फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दीपावली पर हर्ष फायरिंग में युवक घायल

दीपावली पर हर्ष फायरिंग में युवक घायल

Fri, 09 Nov 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
दीपावली पर हर्ष फायरिंग में युवक घायल
बागपत। शहर के एक मोहल्ले में दीपावली पर हर्ष फायरिंग करते समय लाइसेंसी रिवाल्वर की नाल फटने से युवक गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके हाथ में गोली लगी है। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले में बुधवार को शाम युवक परिवार के साथ दीपावली मना रहा था। परिवार के सभी लोग दीया जलाने में लगे थे और बच्चे पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। तीन-चार राउंड फायरिंग करने के बाद रिवाल्वर की नाल फट गई और रिवाल्वर से निकली गोली उसके हाथ में जा लगी। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। इससे परिजनों में अफरा तफरी मच गई। खुशी की माहौल अचानक गम में बदल गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजन ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि किसी ने कोतवाली में सूचना नहीं दी। पुलिस अपने स्तर से मामले को दिखवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed