फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने कुख्यात बदमाश को पकड़ा

पुलिस ने कुख्यात बदमाश को पकड़ा

Wed, 24 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कुख्यात बदमाश को पकड़ा
बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने सोमवार की रात्रि खड़खड़ी गांव के पास से वांछित दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की कि कुख्यात बदमाश विकास उर्फ मोना पंडित पुत्र शिवकुमार शर्मा बिजरौल खड़खड़ी गांव के पास बाइक पर खड़ा है। उन्होंने पंकज कुमार, मुनेश पाल, विकास को वहां पर भेजा तो वह पुलिस को देखकर बाइक लेकर भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर एक तमंचा, भारी मात्रा मेें कारतूस व चोरी की बाइक मिली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यह 19 अक्तूबर को भूपेंद्र हत्याकांड सिरसली गांव के वादी प्रवीण तोमर के आवास पर अपने साथी के साथ जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी, जिसका मामला बिनौली में दर्ज है। दो दिन पहले आयुष पुत्र सतेंद्र निवासी सिरसली को गिरफ्तार किया, अभी इसके दो साथी फरार है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए मोना पंडित पर पंद्रह कातिलाना हमले, लूट के मामले न्यायालय मेें विचाराधीन है और यह बिजरौल गांव में आतंक का पर्याय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed