फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिसावदा में गोकशी पर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

हिसावदा में गोकशी पर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Sat, 06 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
हिसावदा में गोकशी पर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
हिसावदा में गोकशी पर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

अमीनगर सराय। हिसावदा के जंगल में गोकशी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस को खरी खोटी सुनाई। पुलिस ने समझाकर ग्रामीणों को शांत किया और गड्ढा खुदवाकर गोवंश के अवशेष को दफना दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों को जल्दी पकड़ने की मांग की। इस मामले में थाने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिसावदा गांव निवासी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपने खेत में गया तो वहां पर ईंख के खेत में गोवंश के अवशेष पड़े थे। उसने ग्रामीणों को मोबाइल फोन पर गोकशी की सूचना दी। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। गोकशी की सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को खरी-खोटी सुनाई। बाद में लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भी इसी जगह गोकशी की गई थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के संरक्षण में गोवंश का कटान किया जा रहा है। गोकशी करने वाले आरोपी खुले घूम रहे है। पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जिस कारण क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। जबकि चेतावनी दी कि यदि जल्दी आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर गोवंश के अवशेषों को दफना दिया। इस संबंध में पुलिस ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed