{"_id":"5babe174867a55013d11ae93","slug":"81537991028-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए की छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए की छापेमारी
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। प्रदेश सरकार द्वारा पॉलिथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के निर्णय के तहत बुधवार को एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर में ताबड़तोड़ छापेमारी की तो दुकानदारों मेें हड़कंप मच गया। इस दौरान 11 दुकानदारों से हजारों का जुर्माना वसूला गया और भविष्य में पॉलिथीन इस्तेमाल करने व बेचने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसडीएम आशीष कुमार के निर्देश पर बुधवार को नायाब तहसीलदार धर्मेन्द्र व सीएचसी अधीक्षक डा. एएसके मलिक के संयुक्त नेतृत्व मेें गठित टीम ने पॉलीथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की। कई जगह दुकानदारों ने हंगामा कर कार्य में बाधा डालने का भी प्रयास किया, लेकिन टीम के साथ मौजूद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर सख्ती कर भगाया। टीम ने कोताना रोड, दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुंगी सहित बावली रोड पर छापेमारी कर 11 दुकानदारों से 12300 रुपये का जुर्माना वसूला। नायाब तहसीलदार धर्मेन्द्र ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार के आदेशों का किसी भी कीमत पर उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।