फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गांव में खुले घूम रहे है गैंगरेप के आरोपी

गांव में खुले घूम रहे है गैंगरेप के आरोपी

Tue, 14 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
गांव में खुले घूम रहे है गैंगरेप के आरोपी
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी गांव में खुले घूम रहे है। पीड़ित को फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे गांव से पलायन करने को मजबूर होंगे।
छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में दस दिन पहले महिला को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवकों ने गैंगरेप किया । उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस मामले में पीड़ित महिला ने थाने में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित के पति ने बताया कि आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं। उन पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो परिवार गांव छोड़कर चला जाएगा। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया गैंगरेप के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिशें दे रही है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


जान से मारने की दी धमकी
छपरौली। कस्बे के हुसैन आलिम पुत्र हसन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि एक युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है और अवैध हथियारों से लैस फोटो उसके पास भेज कर दहशत फैला रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed