फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शराबी ने पत्नी व मां को पीटकर अधमरा किया

शराबी ने पत्नी व मां को पीटकर अधमरा किया

Tue, 10 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
शराबी ने पत्नी व मां को पीटकर अधमरा किया
बड़ौत।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में शराब पीकर पति ने अपनी पत्नी व मां को लाठी-डंडों से हमला कर अधमरा कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी । वह घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची, वहां उनका इलाज कराया जा रहा है। इस संबंध में पत्नी ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

घायलों में राजकुमारी पत्नी भूपेंद्र और उसकी सास कृष्णा पत्नी स्व. मानसिंह कांशीराम कॉलोनी बड़ौत की रहने वाली है। सोमवार को राज कुमारी का पति भूपेंद्र शराब के नशे में घर में आया और अपनी पत्नी को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब भूपेंद्र की मां कृष्णा उसे बचाने आई, उसको भी उसने डंडों से मारना शुरू कर दिया। दोनों को अधमरा कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कॉलोनी के किसी भी व्यक्ति ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में राज कुमारी ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed