फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक सहित चार घायल

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक सहित चार घायल

Sun, 01 Apr 2018 12:47 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक सहित चार घायल
बिनौली (बागपत)। बड़ौत मेरठ मार्ग पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के सामने वाहन को बचाने के प्रयास में ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली सड़क के नीचे खाई में पलट गई, इससे चालक सहित चार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगला ताशी निवासी श्रमिक जौहड़ी के एक भट्ठे से ईंट ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले जा रहे थे। बड़ौत मेरठ मार्ग पर बरनावा के पास डेरा सच्चा सौदा आश्रम के सामने जैसे ही चालक नईमुद्दीन ने सामने से आ रही कार को बचाना चाहा तो ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में जाकर पलट गई, जिससे ट्राली पर बैठे श्रमिक ईंटों के नीचे तथा चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। गुजर रहे राहगीरों ने ईंटों के नीचे दबे श्रमिकों जावेद पुत्र अब्दुल सलीम, अब्दुल सलीम पुत्र जावेद व फिरोज पुत्र जुल्फिकार सभी निवासी नगला ताशी को किसी तरह बाहर निकाला। इसी दौरान 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई। चारों घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से चालक नईमुद्दीन और जावेद को मेरठ रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed