{"_id":"5a68e1cb4f1c1b82268b62c5","slug":"81516822987-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी दिलाने के बहाने हड़पे 1.30 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई में नौकरी दिलाने के बहाने हड़पे 1.30 लाख
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
पट्टी चौधरान स्थित छत्ते वाली गली निवासी युवक से दुबई में नौकरी दिलाने का सांझा देकर एक युवक ने 1.30 रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी।
पीड़ित युवक शारब खान पुत्र छम्मन खान छत्ते वाली गली पट्टी चौधरान बड़ौत का रहने वाला है। वह गाड़ी की मरम्मत करता है। उसके पास 10 दिन पहले वटला हाउस कादरी मस्जिद निवासी मोहम्मद वसीम गाड़ी की मरम्मत करने आया । उसने उसे पासपोर्ट बनवाकर दुबई में नौकरी दिलाने का वादा किया। इससे पर वह राजी हो गया और उसने उसे पासपोर्ट और दुबई में नौकरी दिलाने के लिए 1.30 लाख रुपये दे दिए, लेकिन 10 दिन बाद भी उसका पासपोर्ट नहीं बनवाया और न ही उसे दुबई में नौकरी दिलाई तो उसने अपने रुपये वापस मांगे, उसने रुपये देने से इंकार दिया और मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में शारब ने कोतवाली में वसीम के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।