{"_id":"5a43f5274f1c1b3c3d8c04f7","slug":"81514403111-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू कॉलोनी और लुहारी में दुकान सहित पांच घर खंगाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उर्दू कॉलोनी और लुहारी में दुकान सहित पांच घर खंगाले
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कोतवाली क्षेत्र में गुराना रोड स्थित उर्दू कॉलोनी और लुहारी गांव में एक दुकान समेत पांच घरों में से चोर कीमती सामान, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए।
लुहारी गांव में संजू पुत्र तेजपाल हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। उसका पिता तेजपाल मंगलवार की रात में घेर में सो रहा था और घर पर ताला लगा था। तभी चोर घर के ताले तोड़कर तीन लाख रुपये की नगदी, जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गए। चोरी का बुधवार की सुबह उस समय पता लगा जब तेजपाल अपने घर में आया तो ताले टूटे थे और घर का सामान बिखरा था। उसने चोरों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं गांव में प्रदीप पुत्र प्रेम परचून की दुकान करता है। मंगलवार की रात में वह दुकान बंद कर घर गया । बुधवार की सुबह आया तो दुकान के ताले टूटे थे और चोर गल्ला तोड़कर करीब 35 हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चुराकर ले गए।
दूसरी ओर बड़ौत की उर्दू कॉलोनी में मंगलवार की रात में आबिद पुत्र हफीजुद्दीन का मकान है। चोर छत से नीचे उतरे और मकान के ताले तोड़कर पीतल, तांबे के बर्तन सहित अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। इनकी कीमत 40 हजार रुपये के लगभग बताई है। इसी कॉलोनी में खालिद पुत्र इस्लाम के मकान के ताले ताले तोड़कर चोर 1500 रुपये की नगदी, कीमती वस्त्र, बर्तन व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इनकी कीमत 75 हजार रुपये बताई। बड़का रोड पर भी यासीन के मकान के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी।