{"_id":"59f4da8b4f1c1bd8538b9a45","slug":"81509218955-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पर टिप्पणी करने वाले फेसबुक का नहीं खुल रहा एकाउंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक पर टिप्पणी करने वाले फेसबुक का नहीं खुल रहा एकाउंट
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बागपत। भाजपा के बड़ौत विधायक केपी मलिक पर जिस फेस बुक एकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। वह एकाउंट पुलिस पर नहीं खुल रहा है। इसलिए पुलिस की विवेचना अधर में ही लटकी हुई है। साइबर सैल की टीम जांच करने में लगी है।
विधायक केपी मलिक के निजी सचिव पंकज मालिक की तहरीर पर बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ । उनके द्वारा बताया गया दो और 13 अक्तूबर को फेस बुक आईडी बागपत सत्ता द्वारा विधायक केपी मलिक की छवि को धूमिल करने का प्रयास करते हुए आपत्तिजनक कमेंट और पोस्ट लिखे गए हैं। इस मामले में बागपत सत्ता नामक फेस बुक चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 आईपीसी के तहत कार्रवाई की । फेसबुक अकाउंट किसका है इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने उसको खोलने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक एकाउंट नहीं खुला है। इसी कारण विवेचना आगे नहीं बढ़ रही है। बड़ौत कोतवाल हरेराम यादव ने बताया कि फिलहाल फेसबुक एकाउंट नहीं खुल रहा है। उसके खुलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।