फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दारोगा ने मांगी रिश्वत, मोबाइल में कैद

दारोगा ने मांगी रिश्वत, मोबाइल में कैद

Fri, 29 Sep 2017 01:23 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
दारोगा ने मांगी रिश्वत, मोबाइल में कैद
बागपत। छपरौली क्षेत्र के एक दरोगा और एक कांस्टेबल (मुंशी) के शस्त्र लाइसेंस की जांच रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। जो मोबाइल में कैद हो गया है। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

सिलाना गांव के उदयवीर सिंह मलिक ने बताया वह सीएचसी में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक है। वर्ष 2009 में उनके गांव में एक घटना हो गई । पीड़ित पक्ष ने रंजिश के चलते उनका नाम ले दिया । 13 जनवरी 2017 को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया । उनके पास बंदूक का लाइसेंस है। इसके नवीनीकरण की प्रक्रिया के लिए जांच रिपोर्ट के लिए दस्तावेज छपरौली थाने में गए । आरोप है जांच रिपोर्ट लगाने के लिए एक दरोगा और मुंशी ने रिश्वत मांगी। दरोगा की बात मोबाइल में रिकार्ड कर ली गई। रिश्वत न देने पर आरोपी पुलिस वालों ने गलत रिपोर्ट लगा दी है। पुलिस अफसरों से शिकायत की। पीड़ित ने कहा सीओ की जांच में दरोगा का आरोप सहीं मिले हैं। इसके बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। उसने बृहस्पतिवार को एसपी से सहीं रिपोर्ट लगाने और आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी जय प्रकाश ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed