फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अधिवक्ताओं ने हाईवे पर दिया धरना, जाम

अधिवक्ताओं ने हाईवे पर दिया धरना, जाम

Tue, 19 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने हाईवे पर दिया धरना, जाम
बागपत। बड़ौत में अधिवक्ता पर हुए कातिला हमले के केस का खुलासा न होने के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को पहले एसपी आवास पर धरना दिया। बाद में हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास। उनकी एएसपी से नोकझोंक भी हुई। बाद में एएसपी ने तीन दिन में केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वकील जसविंदर सिंह तोमर पर बदमाशों ने एक सितंबर को बड़ौत में फायरिंग की। इससे वे गोली लगने से बाल-बाल बचे । बड़ौत कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस ने अभी तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार सुबह एसपी आवास पर धरना दिया। उनके बीच कोई भी अफसर नहीं पहुंचे। इससे गुस्साएं अधिवक्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित कलक्ट्रेट के पास पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। एएसपी अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ताओं की एएसपी से नोकझोंक भी हुई। अधिवक्ताओं ने कहा उनको आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। कभी एसपी आश्वासन देते है तो कभी एएसपी। बदमाशों का अभी तक अतापता नहीं है। उन्होंने बड़ौत कोतवाल को लाइन हाजिर करने और केस का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की । इसमें जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी, सुमेर सिंह ढाका, सोमेंद्र ढाका, धर्मेंद्र सिंह, प्रदर्शन भारद्वाज, सौरभ यादव आदि रहे। एएसपी ने आंदोलनकारी वकीलों को तीन दिन में केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


हाईवे हुआ जाम, यात्री परेशान
बागपत। अधिवक्ता के धरना-प्रदर्शन से हाईवे जाम हो गया था। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई । इससे वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed