फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मां को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेटी का किया अपहरण

मां को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेटी का किया अपहरण

Thu, 14 Sep 2017 02:04 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
मां को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेटी का किया अपहरण
बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव से महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेटी के अपहरण का मामला सामने आया है। महिला ने एक रिश्तेदार समेत तीन लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने एसपी दफ्तर में पहुंचकर शिकायत की ।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया उसकी बेटी की शादी 25 जुलाई 2015 में हुई । बेटी ससुराल में अच्छी तरह से रह रही है। वह बेटी को उसकी ससुरालियों से 20 अगस्त को लेकर घर पर आ गई । चार जुलाई को बेटी का दूर के रिश्ते का देवर अपने दो साथियों के साथ घर पहुंचा और उसके साथ अभद्रता करने लगा। उसको नशीला पदार्थ सुंघाकर बेटी को जबरदस्ती उठाकर ले गए। बाद में होश आने पर बेटी को काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सिंघावली अहीर थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पूरा परिवार परेशान है। उसने एसपी दफ्तर में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस कर्मी दे रहा जान से मारने की धमकी
बागपत। महिला से अनैत संबंध के चलते एक पुलिस कर्मी ने परिवार को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई । महिला ने बताया आरोपी पुलिसकर्मी का उसकी सास से अनैतिक संबंध चल रहे हैं। आपत्ति करने पर पुलिसकर्मी उनके साथ बदसलूकी करता है। गाली-गलौज करता है। इतना ही नहीं केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देता है। इससे पूरा परिवार परेशान है। उसने एसपी को पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed