{"_id":"59a31ea94f1c1b89548b4730","slug":"81503862441-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमिस्त्री व चिकित्सक से हजारों की नगदी, मोबाइल व बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजमिस्त्री व चिकित्सक से हजारों की नगदी, मोबाइल व बाइक लूटी
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सक और राजमिस्त्री से लूटपाट
दाहा/दोघट (बागपत)। चौगामा क्षेत्र में बदमाशों ने दो अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों ने राजमिस्त्री और चिकित्सक से हजारों की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। घेराबंदी होने पर बदमाश बाइक को छोड़कर भाग गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।
पलड़ा गांव निवासी राजमिस्त्री हारुण पुत्र जमील रविवार को बाइक पर किसी कार्य के लिए पुसार जा रहा था। जब वह नहर के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही खड़े तीन बदमाशों ने उसे तमंचों के बल रोक लिया और उनको खेत में बंधक बनाकर 10 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। विरोध करने पर तमंचों की बटों से हमलाकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठे हो गए। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, बदमाश घेराबंदी होने पर बाइक को छोड़कर भाग गए।
दूसरी घटना दोघट-इदरीशपुर मार्ग पर हुई। दोघट निवासी चिकित्सक महावीर बाइक पर इदरीशपुर गांव में भागवत कथा सुनने जा रहे थे। बीच रास्ते में पहुंचे ही तीन बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल रोक लिया और इनसे 10 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। बाद में बदमाश भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने जंगलों में कांबिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। पीड़ितों ने दोघट थाने में घटना की तहरीर दी है। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया राजमिस्त्री से लूटपाट संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है। उन्होंने डॉक्टर से लूटपाट की घटना की जानकारी होने से इंकार किया।