फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश

आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश

Sun, 19 May 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश
बड़ौत (बागपत)। शुक्रवार की रात में कार सवार बदमाशों ने बिनौली रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश की, लेकिन गार्ड के शोर मचाने पर बदमाश एटीएम के जनरेटर की बैटरी उठाकर ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में करीब 12 बजे बिनौली रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक पर एटीएम के बाहर गार्ड विनोद कुमार पुत्र बाबूराम निवासी बामनौली ड्यूटी दे रहा था। तभी एक क्रेटा गाड़ी में सवार चार लोग बैंक के सामने पहुंचे। एक बदमाश को एटीएम की ओर आते देखकर गार्ड ने शोर मचाया। बदमाश ने गार्ड को गोली मारने की धमकी दी तो गार्ड दीवार के पीछे छिप गया। इसी दौरान वह बदमाश बैंक के बाहर रखे जनरेटर की बैटरी उठाकर कार में रखकर भाग निकला। आरोप है कि गार्ड के शोर मचाने पर भी आसपास के घरों से कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकला। गार्ड के अनुसार जिस कार में बदमाश आए थे, उस पर यूपी 15- 2234 नंबर की प्लेट लगी थी। इसकी सूचना गार्ड ने पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed