फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाइकर्स ने कोचिंग से घर लौट रहे तीन छात्रों को अगवा किया

बाइकर्स ने कोचिंग से घर लौट रहे तीन छात्रों को अगवा किया

Fri, 26 Apr 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
बाइकर्स ने कोचिंग से घर लौट रहे तीन छात्रों को अगवा किया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर रोड पर कोचिंग कर पैदल ही अपने घर जा रहे तीन छात्रों को चार बाइक सवार हथियार बंद पांच छह युवकों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया और बावली चुंगी पर एक सुनसान मकान पर ले गए और तमंचों की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह वे भाग निकले और पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची, इससे पहले ही अपहर्ता करता भाग निकले। इस संबंध मेें दो युवकों को नामजद और चार पांच अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

इस घटना का शिकार हुए रोहन पुत्र पुष्पेंद्र, ऋतिक पुत्र बिजेंद्र किशनपुर बिराल के रहने वाले हैं। हाल मेें वे ओम नगर में रहते हैं। ये दोनों अपने ससुरपुर निवासी छात्र सुबत नैन उर्फ टीनू पुत्र प्रेमपाल के साथ बाइक पर डेढ़ बजे एक कोचिंग सेंटर से आ रहे थे और जब वे दिल्ली रोड पर पहुंचे तभी बाइक पर सवार पांच छह तमंचाधारी युवकों ने उन्हें रोक लिया और अपनी बाइक पर बैठाकर अगवा कर बावली की ओर भाग निकले, बाद में बावली चुंगी पर खाली मकान में ले जाकर उनकी तमंचों के बटों से मारपीट कर घायल कर दिया और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया, किसी तरह वे साहस दिखाकर शोर मचाते हुए उनके चुंगल से भाग निकले। इसकी सूचना पर परिजनों को दी और सूचना पर एसएसआई धर्मेंद्र सिंधु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बाइक सवारों को तलाश किया, लेकिन वे नहीं मिले। रोहन ने इस संबंध में दो को नामजद व चार पांच अज्ञात में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में एसएसआई धर्मेंद्र सिंधु ने बताया कि इस घटना में शामिल लोगों को पता लगाया जा रहा है, शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed