फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवकों ने दुकान जा रही किशोरी को किया अगवा

युवकों ने दुकान जा रही किशोरी को किया अगवा

Mon, 15 Apr 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
युवकों ने दुकान जा रही किशोरी को किया अगवा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़का गांव में दुकान पर सामान लेने जा रही 16 वर्षीय किशोरी को रास्ते में मिले तीन युवक अगवा कर ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। इसी दौरान चीख सुनकर लोग उधर आए तो युवक भाग निकले, उसे कमरे से निकाला। इस संबंध में कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

बड़का गांव की 16 वर्षीय किशोरी रविवार को शाम के समय घर से दुकान पर सामान लेने जा रही थी। उसी समय रास्ते मेें गांव के ही तीन युवक मिले और बुरी नियत से जबरन उसे उठाकर एक मकान में ले जाकर बंद कर दिया। इसकी भनक परिजनों को लगी तो वे वहां पर पहुंचे उन्हें देखकर तीनों युवक भाग गए। किशोरी के परिजनों ने कहा दुष्कर्म करने के लिए किशोरी को अगवा किया, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और किशोरी के पिता ने तीन को नामजद कराकर अपहरण, कमरे में बंधक बनाना और मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रात में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोप हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed