फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धार्मिक कार्यक्रम में जा रही युवती से छेडख़ानी

धार्मिक कार्यक्रम में जा रही युवती से छेडख़ानी

Fri, 29 Mar 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक कार्यक्रम में जा रही युवती से छेडख़ानी
बड़ौत। नेहरू रोड पर शुक्रवार दोपहर एक धार्मिक कार्यक्रम में जा रही एक युवती से बाइक सवार युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो युवक धमकाने लगा। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों को आता देख युवक बाइक पर सवार होकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

नेहरू रोड पर एक व्यक्ति के यहां पर शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। सहेली द्वारा निमंत्रण देने के बाद जब एक युवती धार्मिक आयोजन मेें जा रही थी, तभी दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान के पास बाइक पर खड़े एक युवक ने युवती का हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो युवक उससे धमकाने लगा। युवती ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े तो युवक बाइक पर सवार होकर धमकी देते हुए भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed