खेकड़ा (बागपत)। लोकसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक ढंग से कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह, थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च दोपहर बारह बजे खेकड़ा थाने से शुरू हुआ। आईटीबीपी के जवानों एवं पुलिसकर्मियों ने नगर में फ्लैग मार्च किया। इसके बाद क्षेत्र के ग्राम सांकरौद, हसनपुर मसूरी, नूरपुर, सुभानपुर, डूंडाहेड़ा, सुन्हैडा, बसी, बड़ागांव, महरमपुर, सैदपुर आदि गांवों से होते हुए थाने में खत्म हुआ।