{"_id":"5c7d7a96bdec2213fe5d17e8","slug":"71551727254-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग युवती को रात भर थाने मे रखने से परिजनो ने काटा हंगामा, पुलिस की भूमिका से परिजनो मे आक्रोश।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग युवती को रात भर थाने मे रखने से परिजनो ने काटा हंगामा, पुलिस की भूमिका से परिजनो मे आक्रोश।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नाबालिग बालिका को बहला फुसला भगाकर ले जाने का प्लान युवती के परिजनों ने फेल कर दिया। परिजनों ने नाबालिग बालिका सहित दो युवकों को रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर परिजन देर रात तक नाबालिग को थाने में न रखने की गुहार लगाते रहे, लेकिन थाना पुलिस ने उनकी बेटी को घर नहीं जाने दिया।
खेकड़ा नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक नाबालिग सोमवार की सुबह घर से गायब मिली। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते उसकी तलाश शुरू कर दी। रेलवे स्टेशन पर परिजनों को बालिका और दो युवक दिखाई दिए। परिजन उनके पास पहुंचे तो दोनों युवक भागने लगे। उन्होंने दोनों को दबोच लिया। बालिका ने परिजनों को बताया कि वह दोनों उसे बहला पुुसलाकर कही ले जा रहे थे। बालिका के परिजन दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवकों के साथ साथ उनकी नाबालिग बेटी को भी थाने में ही बैठा लिया। देर रात्रि तक परिजन पुलिस से अपनी नाबालिग बेटी को घर भेजने की गुहार लगाते रहे। आरोप है कि पुलिस ने उनकी एक न सुनीं। देर रात्रि तक युवती के परिजन थाने पर डटे रहे। इस संबंध में थानाप्रभारी उमेश रोरिया से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका फोन आउट आफ रेंज आता रहा।