फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेंगे तीन सौ पुलिस कर्मी

उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेंगे तीन सौ पुलिस कर्मी

Sun, 06 Jan 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेंगे तीन सौ पुलिस कर्मी
बागपत।
विज्ञापन

बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में रविवार को होने वाले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सूत्रों के अनुसार उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तीन सौ पुलिस कर्मी तैनात किए हैं।
बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज के मैदान पर रविवार को भाजपा का त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शिरकत करेंगे। इसमें ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पहुंचेंगे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डिप्टी सीएम की सुरक्षा में एसपी शैलेश कुमार पांडेय के अलावा एक एएसपी, तीन सीओ, सात थानाध्यक्ष, आठ इंस्पेक्टर, 25 दरोगा, 160 सिपाही, दो प्लाटून पीएसी, दमकल विभाग की दो गाड़ियां, दो एंबुलेंस, खाद्य सुरक्षा टीम, एंटी सेबोटाइज जांच टीम लगाई। कार्यक्रम स्थल पर डोर फरेम मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को संघन चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। हेलीपेड तैयार कर लिया गया है। रविवार को 1:10 बजे डिप्टी सीएम हैलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और 2:30 बजे वापस चले जाएंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात होंगे। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चार पार्किंग स्थल बनाए
बागपत। एएसपी ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए चार पार्किंग स्थल बनाए है। बिजरौल रोड पर बड़े वाहनों के लिए टेलीफोन एक्सचेंज के सामने पार्किंग बनाई है। छोटे वाहनों के लिए जनता वैदिक इंटर कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की। बावली रोड की तरफ से आने वाले वाहन बावली चुंगी से सीओ ऑफिस के बीच दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के किनारे खड़े किए जाएंगे। पशु पैठ के पास भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले होगा पंजीकरण
बागपत। जनता वैदिक कॉलेज में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन में पंजीकरण के बाद ही ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों को प्रवेश करने दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर 15 काउंटर बन हैं। इन काउंटरों पर पंजीकरण किए जाएंगे। काउंटर से उन्हें किट भी मिलेगी।


कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। रविवार को कॉलेज में उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम होगा। दोनों अधिकारियों ने हेलीपेड को देखा और अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed