फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मकान पर पलटा गन्ना लदा ट्राला, परिवार ने किसी तरह जान बचाई

मकान पर पलटा गन्ना लदा ट्राला, परिवार ने किसी तरह जान बचाई

Wed, 26 Dec 2018 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
मकान पर पलटा गन्ना लदा ट्राला, परिवार ने किसी तरह जान बचाई
पिलाना। ढिकौली मार्ग पर टायर पिंचर हो जाने के कारण गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रॉला एक मकान पर पलट गया। परिवार के चार लोगों ने भाग कर जान बचाई, लेकिन भैंस दब गई। पशु की मौत पर परिवार ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

पिलाना में श्री नेहरू इंटर कॉलेज के निकट तेजपाल का मकान है। पीड़ित ने बताया कि ढिकौली की ओर से किनौनी चीनी मिल जा रहा ट्रॉला जैसे ही उनके मकान के निकट पहुंचा, तो ट्राला के एक टायर में पिंचर हो गया। असंतुलित होकर ओवरलोड ट्राला पलट गया। इसमें उनके मकान और दीवार का हिस्सा भी दब गया। घर में चार लोग मौजूद थे, उन्होंने किसी तरह जान बचाई, जबकि खूंटे से बंधी भैंस की दबकर मौत हो गई। पीड़ित परिवार के राजू, विनोद, दीपक, महेश, रामबीर, अशोक और बिरजू ने हंगामा कर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


विद्युत लाइन में उलझा ट्रक, खंभे टूटे
छपरौली (बागपत)।
सिनौली गांव के जंगल में सोमवार की रात गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक विद्युत लाइन में उलझ गया। जिसे कई बिजली के खंभे टूट गए। खेतों में निजी नलकूपों पर विद्युत सप्लाई ठप हो गई। किसानों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना दी और सप्लाई सुचारु कराने की मांग की। खंभा टूटने से किसान जय प्रकाश शर्मा, सीताराम शर्मा, रामपाल, श्रीपाल, बलजीत किसानों के नलकूपों की विद्युत सप्लाई बाधित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed