फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा नेता की उंगली तोडने के मामले में मुकदमा दर्ज

भाजपा नेता की उंगली तोडने के मामले में मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Nov 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता की उंगली तोडने के मामले में मुकदमा दर्ज
BJP
बागपत। भाजपा के मवी कलां बूथ अध्यक्ष अजीत कौशिक के हाथ की अंगुली तोड़ने के मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। मवी कलां गांव निवासी अजीत कौशिक भाजपा के मवी कलां बूथ अध्यक्ष हैं। वह ट्रैक्टर से किराये पर खेतों की जुताई करने का काम करते हैं। 10 नवंबर को वह नंगला बहलोलपुर में कैलाश यादव पुत्र श्रीचंद यादव के से जुताई के रुपये मांगने गए। आरोपी ने उनके साथ गाली गलौच कर लाठी मारकर हाथ की अंगुली तोड़ दी । उन्होंने उसी दिन कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस ने सात दिन बाद कैलाश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed