{"_id":"5bbd03ed867a55285a616c3a","slug":"71539113965-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ गए दो दोस्त संदिग्ध हालात में लापता, कॉल कर मांगे पांच लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ गए दो दोस्त संदिग्ध हालात में लापता, कॉल कर मांगे पांच लाख
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मेरठ में अदालत के काम से गए दो दोस्त संदिग्ध हालात में लापता हो गए। एक के मोबाइल से उसकी पत्नी को कॉल कर पांच लाख का इंतजाम करने के लिए कहा गया। परिजन और पुलिस तलाश में जुटी हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि परिजनों के जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है, मामला संदिग्ध लग रहा है।
बिनौली थाना क्षेत्र के दोझा गांव निवासी मंजूर टेलरिंग का कार्य करता है। सोमवार को वह अपने दोस्त अब्बास के साथ मेरठ कोर्ट में किसी काम से गया था। लेकिन दोनों ही इसके बाद घर नहीं लौटे। मंगलवार को मंजूर के मोबाइल से ही उसकी पत्नी को कॉल कर एक व्यक्ति ने पांच लाख का इंतजाम करने की बात कही। इसके बाद मंजूर से बात कराते हुए कहा कि दोनों उनके कब्जे में है। परिजनों को पहले मेरठ, फिर अग्रवाल मंडी टटीरी और इसके बाद मीतली बुलाया गया। परिजन पहुंचे, लेकिन कॉल करने वाले नहीं मिले। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर छानबीन शुरू कर दी है। बिनौली, टटीरी और मेरठ में भी पुलिस की टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई है। एसपी का कहना है कि पुलिस छानबीन में जुटी है। जल्द ही दोनों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।