फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के कार चालक और उसकी मां से लूटपाट

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के कार चालक और उसकी मां से लूटपाट

Fri, 28 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के कार चालक और उसकी मां से लूटपाट
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कैड़वा-तितरौदा मार्ग पर कार्मिक मंत्रालय दिल्ली के स्टाफ कार चालक और उनकी माता से तमंचे के बल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 70 हजार की नगदी व मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश हवाई फायरिंग कर भाग निकले। उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

सिंघावली थाना क्षेत्र के कमाला गांव निवासी मंशाराम पुत्र श्रीपाल कार्मिक मंत्रालय में स्टाफ कार चालक है और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की सरकारी गाड़ी चलाते हैं। अब वे छुट्टी लेकर घर पर आए हुए हैं। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी मां रतनी देवी के साथ बाइक पर अमीनगर सराय स्थित कॉपरेटिव बैंक शाखा में रुपये निकालने आए थे। रुपये निकालने के बाद बाइक से वापस गांव के लिए चल दिए। दोपहर डेढ़ बजे के लगभग जब वे कैड़वा-तितरौदा मार्ग पर नहर से आगे पहुंचे तो पीछे से पल्सर बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने ओवर टेक कर तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उससे 70 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर तमंचों की बटों से पिटाई की। इससे वह गंभीर घायल हो गया। बदमाश हवाई फायरिंग कर मौके से भाग निकले। बदमाशों के खिलाफ के बाद उसने तितरौदा पुलिस चौकी पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed