{"_id":"5b5b6f544f1c1b47748b7358","slug":"71532718932-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकांड के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप हत्याकांड के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
बागपत। बड़ावद गांव के कुलदीप हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी शिवम ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस मामले का पुलिस ने तीन छात्रों को पहले ही गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया था।
बिनौली थाना क्षेत्र के बड़ावद गांव निवासी कुलदीप की 17 जुलाई को जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के बाबा मास्टर सुखराज ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना के दौरान राकेश निवासी गुराना, विकास निवासी रंछाड़, तुषार व शिवम निवासी बड़ावद के नाम प्रकाश में आए थे। चारों आरोपी कक्षा 10 के छात्र है। पुलिस ने राकेश व विकास को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। बाद में पुलिस ने तुषार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में शिवम फरार चल रहा था। शुक्रवार को आरोपी शिवम ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट बागपत में आत्मसमर्पण कर दिया है। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में बिनौली थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि अब पुलिस आरोपी युवक को कस्टेडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।