फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धमकी देने पर सीओ की सुरक्षा बढ़ाई

धमकी देने पर सीओ की सुरक्षा बढ़ाई

Sun, 22 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
धमकी देने पर सीओ की सुरक्षा बढ़ाई
शाकिब हत्याकांड पर पंचायत में मृतक के पिता ने दी थी धमकी
विज्ञापन

एएसपी ने कोतवाली पहुंचकर लिया मामले का संज्ञान
उकसाने वालों को किया जा रहा चिह्नित, आरोपी बाप-बेटा फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत (बागपत)। शाकिब हत्याकांड को लेकर हुई पंचायत मेें मृतक के पिता द्वारा सीओ को धमकी देने को पुलिस प्रशासन में गंभीरता से लिया है और सीओ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं इस मामले में बाप-बेटे को नामजद कर उन्हें उकसाने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है और आरोपी बाप-बेटे की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एएसपी राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस का मनोबल गिरने नहीं दिया जाएगा। पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
गौरतलब है कि शुक्रवार को शाकिब हत्याकांड के खुलासे को लेकर फूंसवाली मस्जिद पर पंचायत बुलाई । आरोप है कि पंचायत के बीच शाकिब के पिता अनीस कुरैशी ने सीओ को धमकी दी थी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन सकते में आ गया और शुक्रवार देर रात्रि ढाई बजे कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही की तहरीर पर मोहम्मद अनीस कुरैशी व उसके बेटे शहनवाज के खिलाफ धारा 147, 189, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। शनिवार को एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और वीडियो क्लिप भी देखी। उसमेें कुछ बात स्पष्ट नहीं थी। उन्होंने कहा कि किसी को भी ऐसी हिम्मत करने नहीं दी जाएगी। इससे पुलिस का मनोबल गिरता है। उन्होंने बताया कि सीओ रमानन्द कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिया गए हैं।
विज्ञापन


सीओ को धमकी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बड़ौत । फूंसवाली मस्जिद पर पंचायत के दौरान सीओ को धमकी देने बाले आरोपी अनिश कुरैशी पुत्र अब्दुल हकीमुद्दीन को पुलिस ने शनिवार की शाम गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने जेल भेजा। जबकि देर रात तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन रही चर्चाएं
बड़ौत। सीओ को धमकी देने का मामला पूरे दिन चर्चाओं मेें रहा। लोगों का कहना था कि जब सुरक्षा करने वालों को ही धमकी दी जाएगी तो आम लोगों का क्या होगा।

उकसाने वालों को किया जा रहा चिह्नित
बड़ौत। सीओ को धमकी देने के मामले में पुलिस ने ऐसे लोगों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है, जिन्होंने इस मामले मेें उकसाने का काम किया है। इसमें कई सफेदपोश के नाम भी प्रकाश में आए हैं। एएसपी ने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी, ताकि वे भविष्य में ऐसा न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed