फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिला जेल में बंदी को दी थर्ड डिग्री

जिला जेल में बंदी को दी थर्ड डिग्री

Sun, 22 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल में बंदी को दी थर्ड डिग्री
बागपत। जिला जेल में बंदी को थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है। कचहरी स्थित हवालात में दो बंदियों में झगड़ा हो गया । आरोप है कि जेल में जाने के बाद बंदी रक्षक ने बैरक से बाहर निकालकर बंदी की बेरहमी से पिटाई की। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया। जेल प्रशासन मामले को दबाने में जुटा है।
विज्ञापन

गाजियाबाद जनपद के लोनी निवासी रिजवान पुत्र हकीमुद्दीन को खेकड़ा पुलिस ने चरस तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया। न्यायालय से 31 मई को उसे जिला जेल भेजा। अब वह जेल में बंद है। रिजवान ने बताया कि शुक्रवार को वह कोर्ट में पेशी पर आया । कचहरी स्थिति हवालात में उसका बंदी आरिफ निवासी तिलपनी से झगड़ा हो गया । जेल जाते समय बंदी वाहन में भी उनका झगड़ा हुआ। पेशी के बाद वह वापस जेल चला गया । जिला जेल में बैरक नंबर 1एच में फिर से दोनों के बीच मारपीट हुई। जेल में तैनात बंदी रक्षक मनोज वहां पहुंचा और उसे बैरक से निकाल कर बाहर ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि दो लंबरदारों उसे पीलर के पास ले गए। दोनों तरफ से हाथ पकड़ लिए। बंदीरक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। उसे तब तक पीटा गया, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। बेहाशी की हालत में उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया । शनिवार को उसकी हालत बिगड़ गई। जेल अस्पताल से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत चिंता जनक बना हुई है। बंदी ने बताया कि जेल में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। जेल प्रशासन मन मर्जी से काम कर रहा है। बंदीरक्षक जिसे चाहे, उसकी पिटाई कर देते है। उसका जिस बंदी से झगड़ा हुआ था, उसकी पिटाई नहीं की गई। इस संबंध में डिप्टी जेलर सुरेश बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बंदी रिजवान कोर्ट में पेशी पर गया था। कचहरी हवालात में उसका दूसरे बंदी आरिफ से झगड़ा हो गया था। हवालात में तैनात पुलिस कर्मियों ने उसकी पिटाई की है। जेल में बंदी की पिटाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed