फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अमीनगर सराय में बने थे फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र

अमीनगर सराय में बने थे फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र

Sat, 21 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय में बने थे फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र
सहारनपुर पुलिस ने सराय के साइबर कैफे पर लगाई सील
विज्ञापन


अमीनगर सराय (बागपत)। यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के तार अमीनगर सराय से जुड़े हैं। गैंग के सदस्यों ने फर्जी पहचान पत्र और आधार कार्ड कसबे में ही बनवाए थे। सहारनपुर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। एक साइबर कैफे पर सील लगा दी। एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
जून माह में सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग पकड़ा गया था। दो पुलिसकर्मियों समेत 11 लोग पकड़े गए थे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र अमीनगर सराय के एक साइबर कैफे पर बनवाए थे। सहारनपुर पुलिस ने जानकारी मिलते ही सेंटर पर दबिश दी। बृहस्पतिवार रात एक युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए गए युवक ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। सॉल्वर गैंग की मदद करने वाले अन्य लोगों की तलाश है। श्ुाक्रवार को सहारनपुर पुलिस ने कसबे में साइबर कैफे पर दबिश दी, लेकिन यहां मौजूद लोग रफू चक्कर हो गए। पुलिस ने कैफे पर सील लगा दी है।
विज्ञापन

---
कितने लोगों को दिए हैं फर्जी पहचान पत्र
अमीनगर सराय। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि साइबर कैफे से कितने लोगों को फर्जी पहचान पत्र और आधार कार्ड दिए गए हैं। इसकी जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि आसपास के गांव के लोगों की भी फर्जी आईडी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed