फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बंगाल की किन्नर को लड़की बताकर बागपत में बेचा

बंगाल की किन्नर को लड़की बताकर बागपत में बेचा

Tue, 12 Jun 2018 01:34 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
बंगाल की किन्नर को लड़की बताकर बागपत में बेचा
बागपत। पश्चिमी बंगाल की रहने वाली किन्नर को लड़की बताकर बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 70 हजार रुपये में बेच दिया। खरीददार युवक को उसकी असलियत पता लगी तो उसकी पिटाई की और वापस भेज दिया। अहेड़ा रेलवे हाल्ट के पास दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। वह किसी तरह वहां से भाग निकला और शोर मचा दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सिलीगुड़ी निवासी नेहा दास किन्नर है। उसने बताया कि उसका मुंह बोला भाई उसे दिल्ली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार जून को लेकर आया था। नौ जून को उसने बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को 70 हजार रुपये में बेचा। युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बना लिया। खरीददार युवक को उसकी असलियत पता चली तो वह लड़की नहीं है, बल्कि किन्नर है। उसने उसकी पिटाई की। उसके मुंह बोले भाई को बुलाकर वापस सौंपा। अहेड़ा रेलवे हाल्ट के पास वह भाई के चंगुल से भाग निकली। रास्ते में उसे दो युवकों ने पकड़ लिया। उसे जबरन खेत में ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी युवक भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उसने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बीकॉम कर पढ़ाई की
बागपत। वेस्ट बंगाल निवासी नेहा दास ने बताया कि वह अनाथ है। उसने बीकॉम तक की पढ़ाई की है। किन्नरों के साथ रहती है और ट्रेनों में मांगकर अपना गुजरा करती है। उसने बताया कि किन्नर होने के कारण उसे कहीं पर नौकरी नहीं मिली। उसे अपने घर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed