{"_id":"5af49ce24f1c1b54098b937e","slug":"71525980386-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में लूटपाट करने वाला गिरोह जीआरपी के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में लूटपाट करने वाला गिरोह जीआरपी के हत्थे चढ़ा
Updated Fri, 11 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों मेें यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य बुधवार की रात्रि जीआरपी के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाशों से जीआरपी ने एक तमंचा, चार मोबाइल व हजारों की नगदी बरामद की है। उन्हें न्यायालय मेें पेश कर जेल भेज दिया।
जीआरपी थाना प्रभारी किरण राज और एसएसआई सुखपाल सिंह बुधवार की रात्रि में दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों और स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी स्टेशन पर खडे़ तीन संदिग्ध युवकों को जीआरपी ने बुलाया तो सभी भागने लगे। जीआरपी ने घेराबंदी कर युवकों को धर दबोचा और थाने ले आई। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे ट्रेन मेें ही यात्रियों से लूटपाट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। जीआरपी थाना प्रभारी किरण राज ने बताया कि कय्यूम पुत्र सदीक, विनीत पुत्र उमराव व गुडडू उर्फ विक्की क्यामपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने नदीम पुत्र इकबाल निवासी पठानकोट से बागपत मेें लूटपाट की । नदीम ने ही पकड़े गए बदमाशों की पहचान की। कय्यूम से एक मोबाइल और सात हजार रुपये, एक तमंचा और सोनू निवासी गुराना का आधार कार्ड बरामद हुआ है, जबकि विनीत से दो मोबाइल जो उसने 27 अप्रैल में बागपत मेें किसी यात्री से लूटी थी और गुड्डू से दो हजार रुपये और एक कीपेड बरामद किया।
स्टेशन मास्टर का भांजा है लूट का शिकार युवक
बड़ौत। रेलवे स्टेशन पर तैनात ओमवीर सिंह का भांजा सोनू निवासी गुराना है। पकड़े गए बदमाशों ने उसे भी हजारों की नगदी व मोबाइल लूटा था।
दसवी और ग्यारहवी के छात्र हैं दो बदमाश
बड़ौत। जीआरपी थाना प्रभारी किरण राज ने बताया कि विनीत कक्षा दस का छात्र है जबकि गुड्डू 11वीं कक्षा में पढ़ता है। दोनों छात्रों को कय्यूम दो-तीन हजार रुपये का लालच लेकर उनसे लूटपाट कराने का काम करता था। सभी को न्यायालय मेें पेश कर जेल भेजा।