फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिसाना गांव के ईंट भट्ठे पर मजदूरों में संघर्ष

सिसाना गांव के ईंट भट्ठे पर मजदूरों में संघर्ष

Wed, 04 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सिसाना गांव के ईंट भट्ठे पर मजदूरों में संघर्ष
बागपत।
विज्ञापन

सिसाना गांव के पास दिल्ली-सहानपुर हाइवे स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरों में संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव व लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष के तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

सिसाना गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर विनोद का ईंट भट्ठा है। मंगलवार की सुबह भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष के दुल्ला खेड़ी जनपद शामली निवासी मोहसिन पुत्र शौकत, उसकी मां जरीना, भांजा नसीम एवं दूसरे पक्ष के फुरकान व उसकी पत्नी साजिदा घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक पक्ष के तीन युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। मोहसिन पक्ष का कहना है कि युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उन्हें मारा पिटा गया है। दूसरी तरफ फुरकान पक्ष का कहना है कि ठेकेदार पर मजदूरी 40 हजार रुपये बकाया हैं। ठेकेदार रुपये नहीं दे रहा है। कई बार उससे रुपये की मांग की। सोमवार की शाम ठेकेदार से फुरकान की कहासुनी हो गई । इसे लेकर ठेकेदार ने उनके ऊपर हमला कराया है। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed