फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाइकों की टक्कर में छात्र की मौत, दो घायल

बाइकों की टक्कर में छात्र की मौत, दो घायल

Wed, 21 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में छात्र की मौत, दो घायल
दोघट/बिनौली (बागपत)। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर दादरी गांव के सामने दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई, इसमें एक छात्र की मौके पर मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए। तीनों छात्र बिनौली में हाईस्कूल की परीक्षा देकर अपने गांव लौट रहे थे। सीएचसी से दोनों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया । छात्र की मौत की सूचना पर बामनौली गांव में शोक छा गया। राहगीरों के अनुसार यदि छात्र ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

मृतक छात्र बादल तोमर (15) पुत्र मनोज बामनौली गांव का रहने वाला था, वह हाईस्कूल का छात्र है और बिनौली के सर्व हितकारी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा दे रहा था। मंगलवार को बादल अपने साथ मोहित पुत्र राज कुमार और विशाल पुत्र मांगेराम के साथ बाइक पर सवार होकर बिनौली में हाईस्कूल की परीक्षा देने आया । परीक्षा समाप्त होने के बाद तीनों छात्र बाइक पर सवार होकर बामनौली के लिए चले तो बड़ौत-मेरठ मार्ग पर दादरी गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार तीनों छात्र सड़क पर गिर गए। बादल का सिर सड़क में जा लगा, इससे उसकी मौत पर ही मौत हो गई, जबकि मोहित और विशाल गंभीर घायल हो गए। दुघर्टना के बाद दूसरी बाइक का चालक युवक बाइक लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों छात्रों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ रेफर किया। पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। इस संबंध में मृतक छात्र बादल के चाचा गुलबीर ने बिनौली थाने में बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

छात्र बादल की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर बामनौली गांव में शोक छा गया। परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। मां पूनम, भाई आकाश और बहन का रोते बुरा हाल है। चाचा गुलबीर ने बताया बादल बहुत होनहार था और पढ़ाई में भी होशियार था। दूसरी तरफ राहगीरों ने कहा हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र बादल की मौत हेलमेट न पहनने के कारण हुई। यदि छात्र ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed