फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोर्ट रोड खेकड़ा सीएचसी के डॉक्टर से छीना मोबाइल

कोर्ट रोड खेकड़ा सीएचसी के डॉक्टर से छीना मोबाइल

Sun, 18 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट रोड खेकड़ा सीएचसी के डॉक्टर से छीना मोबाइल
बागपत। कोर्ट रोड पर मोबाइल स्नेचर गिरोह सक्रिय हो गया है। खेकड़ा सीएचसी में तैनात डॉक्टर के हाथ में पिन मारकर हजारों कीमत का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। एक सप्ताह में यह दूसरी वारदात है।
विज्ञापन

कोर्ट रोड निवासी मनीष त्यागी खेकड़ा सीएचसी में तैनात हैं। शनिवार की शाम वह मोबाइल पर बातें करते हुए अपने घर जा रहे थे। जब वह नगरपालिका के पास पहुंचे तो पीछे से दो बाइक सवार आए। उनके हाथ पर पिन मारकर उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उसने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। उसने कोतवाली पहुंचकर इसकी तहरीर दी। घटना से वह पूरी तरह भयभीत है। पुलिस से लुटेरों को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद करने की मांग की है। बता दें की एक सप्ताह में इस तरह मोबाइल छीनने की घटना दूसरी बार हुई हुई है। कोर्ट रोड निवासी आरिफ के साथ भी इसी तरह वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जल्द इस गिरोह को नहीं पकड़ा तो लोगों के लिए सिरदर्द बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed