{"_id":"5a21a2f44f1c1bc9678bf6d2","slug":"71512153844-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर भाई पर सरिया से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर भाई पर सरिया से हमला
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उसके भाई पर सरिया से हमला कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। इसमें तीन युवक घायल हो गए। आरोपी मनचले की हरकतों से युवती घर छोड़कर रिश्तेदारी में चली गई थी। भाई की शादी में आई तो दोबारा मनचले ने छेड़छाड़ की। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा हुआ।
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया गांव का ही एक युवक उस पर गलत नजर रखता है। आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इससे परेशान होकर वह अपनी बहन के पास शामली जनपद के एक गांव में चली गई। तीन नवंबर को उसके भाई की शादी थी, इसलिए घर आई । शुक्रवार सुबह पड़ोस से पानी लेने जा रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसको अपने साथ गांव से ले जाने की बात करने लगा। किसी तरह उससे बचकर अपने घर पहुंची और अपने भाई को घटना की जानकारी दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके भाई के सिर में लोहे के सरिया से हमला कर दिया। आरोपी के परिजनों ने भी उसके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के युवक ने कहा उसके भाई पर छेड़छाड़ करने का आरोप गलत है। दुकान पर सामान लेने जाते समय युवती के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। वह बचाव में पहुंचा तो उसकी भी पिटाई की। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।