फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खून से लथपथ बागपत की सड़कें

खून से लथपथ बागपत की सड़कें

Mon, 27 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खून से लथपथ बागपत की सड़कें
बागपत। जनपद की सड़के खून से लाल हो गई हैं। शायद ही कोई दिन गुजरता हो जिस दिन हादसा न होता हो। सड़क सुरक्षा का दावे करने वाली पुलिस की हादसे पोल खोल रहे हैं। जनवरी से अक्तूबर तक 162 सड़क हादसे हैं। इनमें 84 लोगों की मौत हुई और 122 लोग घायल हुए। जबकि अकेले नवंबर माह में 13 लोगों की हादसों में मौत हो चुकी है। 12 नवंबर को अमीनगर सराय के पास स्टेयरिंग फेल होने से कैंटर पलट गया । इसमें सवार 30 मजदूर घायल हो थे। इसी तरह यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा चौकी के पास 20 नवंबर को ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हुई। इनमें 18 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


ये गई हादसों में जान :-
05 नवंबर : सुन्हेड़ा निवासी अजय की डौला गांव के पास बाइक को कैंटर ने टक्कर मारी। इससे युवक अजय की मौत हुई।
08 नवंबर : खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव में पांच वर्षीय बच्ची प्राची त्यागी को रोड रास करते समय डंपर ने कुचला। मौके पर ही उसकी मौत हुई।
11 नवंबर: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बावली गांव के पास बाइक सवार व्यक्ति रहीस और उसकी पत्नी संजीदा निवासी इस्लामपुर घसौली की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

11 नवंबर : छपरौली निवासी युवक सूरज की रठौड़ा रोड पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में जमीन पर गिरने से मौत हुई।
18 नवंबर : बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को कुचला। युवक सौरभ निवासी बड़ौत की मौत हुई।
20 नवंबर : दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ पर अमरपाल की ट्रैक्टर-ट्राली के कुचलने से मौत हुई।
21 नवंबर : सोनीपत-बहालगढ़ मार्ग पर निवाड़ा गांव के मोड़ के पास कैंटर ने बाइक को रौंदा, बाइक सवार युवक अजय की मौत।
21 नवंबर : बड़ौली गांव निवासी सौरभ को ट्रैक्टर-ट्राली ने हाईवे पर गांव के ही कुचला। इससे उसकी मौत हो गई।
23 नवंबर : दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा-बाबा मंदिर के पास स्कार्पियो और रोडवेज बस की टक्कर से महिला सत्यवती और युवक अमित की मौत हुई। दर्जनों यात्री हुए घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

23 नवंबर : सैदपुर गांव निवासी व्यक्ति भजन की रटौल में रोडवेज बस के कुचलने से मौत हुई।
24 नवंबर: बालैनी के निकट हादसे में युवक की मौत।

इनसेट
बागपत के दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र :
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा पाठशाला, पाली, राष्ट्रवंदना चौक, गौरीपुर मोड़, गुफा-बाबा मंदिर, ट्यौढ़ी शिव मंदिर के पास, बड़ौल एलआईसी ऑफिस के निकट, रमाला गेट
बागपत-मेरठ रोड पर चौहल्दा नहर, डौला, अमीनगर सराय मोड, सिंघावली अहीर बिजली घर
बड़ौत-मेरठ मार्ग पर डेरा सच्चा सौंदा आश्रम के पास और इकसे अलावा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली पुल, भड़ल चेक पोस्ट।

बागपत में न संकेतक और न रेड लाइट
बागपत। जनपद की यातायात की व्यवस्था एक टीएसआई, 6 हेड कांस्टेबल और 13 कांस्टेबल के सहारे है। जबकि कम से कम सात पुसिलवालों की आवश्यकता है। यहां पर किसी भी स्थान पर रेड लाईट नहीं है। कई ब्लैक प्वाईंट पर तो संकेतक भी नहीं लगे हुए है।


हादसों को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम : एसपी
पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश का कहना है कि हादसों पर अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ओवरलोड वाहनों के चालान किया जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed