फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   होटल मालिक ने ग्राहक पर बोला हमला

होटल मालिक ने ग्राहक पर बोला हमला

Sun, 29 Oct 2017 01:22 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
होटल मालिक ने ग्राहक पर बोला हमला
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली से इंडिका कार में चालक और कार मालिक अमीनगर सराय रोड पर रुके और होटल पर खाना खाते समय कुछ विवाद होने पर होटल मालिक और उनके साथियों ने कार में तोड़फोड़ की और कार मालिक को मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि चालक ने भागकर जान बचाई। आरोप है कि हमलावर कार मालिक की सोने की चेन भी खींच ले गए है। इस संबंध में उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कार मालिक अमित पुत्र राममेहर पूर्वी यमन नहर के किनारे नवयुग कॉलोनी का रहने वाला है। वह अपने चालक विक्की के साथ इंडिका कार लेकर दिल्ली गया । जब वह दिल्ली से लौट रहा था, तो वह अमीनगर सराय रोड पर एक होटल में खाना खाने के लिए रुक गया। होटल मालिक से उनकी कुछ कहासुनी हो गई तो उन्होंने उन पर हमला बोल दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ की। जबकि चालक विक्की ने भागकर जान बचाई। जबकि अमित को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। घायल अमित को सीएचसी में भर्ती कराया । अमित का आरोप है कि हमलावर उसके गले से सोने की चेन भी खींच ले गए है। इस संबंध में उसने कोतवाली में तीन के नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed