{"_id":"59cc048e4f1c1bb8538b4c40","slug":"71506542734-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवी कॉलेज के कुश्ती स्टेडियम में गैस लीकेज के मामले में कार्रवाई शून्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेवी कॉलेज के कुश्ती स्टेडियम में गैस लीकेज के मामले में कार्रवाई शून्य
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जेवी डिग्री कॉलेज में मंगलवार की सुबह कुश्ती स्टेडियम मेें गैस सिलेंडर लीकेज होने के मामले में अभी तक न तो प्राचार्य की ओर से कोई कार्रवाई हुई है और न ही प्रबंध समिति की ओर से। दूसरी तरफ सिलेंडर फटने के बाद लगी आग की चपेट मेें आने से झुलसे पहलवान की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे खिलाड़ियों में आक्रोश पनपा रहा है।
उल्लेखनीय है मंगलवार की तड़के जेवी कॉलेज के कुश्ती स्टेडियम में रखे गैस सिलेंडर मेें आग लगने से कुवाना गांव जनपद शामली का पहलवान संदीप झुलसकर झुलस हो गया था, वहीं स्टेडियम की दीवारों में दरारें आ गई । पहलवान को गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया, लेकिन अभी तक इस मामले मेें लापरवाही बरतने वाले कोच सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के नाम पर एक ओर प्रबंध समिति के पदाधिकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह पर कार्रवाई के नाम पर पल्ला झाड़ रहे हैं, दूसरी ओर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह प्रबंध समिति की ओर कार्रवाई करने का इशारा कर रहे हैं। वहां स्टेडियम में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर खिलाड़यिों में आक्रोश पनप रहा है और वे आंदोलन का मन बना रहे हैं। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यशवीर ने कहा स्टेडियम की देखरेख व अन्य कार्रवाई प्रबंध समिति के हाथों में है, उनका कोई दखल नहीं है।