फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यमुना और हिंडन नदी पार करने के प्वाईंटों का ब्योरा तलब

यमुना और हिंडन नदी पार करने के प्वाईंटों का ब्योरा तलब

Wed, 20 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
यमुना और हिंडन नदी पार करने के प्वाईंटों का ब्योरा तलब
बागपत। काठा नाव हादसे को देखते हुए प्रशासन ने यमुना और हिंडन नदी को पार करने वाले प्वाइंटों का ब्योरा तलब किया। लेखपालों को दो दिन में इसकी सूची एसडीएम को देनी होगी। ताकि आगे कोई हादसा न हो। वहां पर यमुना पार करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

यमुना और हिंडन नदी की धार बदलने से किसानों के खेत इधर से उधर चले गए हैं। दोनो नदियों में फिलहाल पानी आया हुआ है। किसानों और मजदूरों को खेत में काम करने के लिए नदियां पार करके जाना होता है। 14 जुलाई को काठा गांव में जो नाव हादसा हुआ है। इनमें सवार अधिकांश लोग खेतों में ही काम करने के लिए जा रहे थे। आगे इस तरह का कोई हादसा न हो। इसको लेकर प्रशासन काफी अलर्ट हो गया है। किन स्थानों से नदियां पार की जाती है। उनकी जानकारी मांगी जा रही है। ताकि वहां पर व्यवस्था की जा सके। एसडीएम विवेक कुमार यादव का कहना है कि जनपद में दोनो नदियों से कहां-कहां से लोग गुजरते है। इसका पता लगाने के लिए लेखपालों को निर्देशित किया गया है। उनको दो दिन में रिपोर्ट पेश करनी होगी। यह रिपोर्ट पुलिस को भेजी जाएगी। वहां से यमुना पार करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


अवैध रूप से नहीं चलने दी जाएगी नाव
बागपत। एसडीएम ने कहा यमुना में अवैध रूप से नाव नहीं चलने दी जाएगी। सोमवार रात पुराना कस्बा के पास यमुना से नाव को कब्जे में लिया गया। नाविक का पुलिस को अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी में डूबने से बचाव
उपकरण मुहैय्या कराए जाएंगे
बागपत। अफसरों के मुताबिक नदियां पार करने की व्यवस्था की जाएगी। वहां पर सावधानी बोर्ड लगाया जाएगा। गोताखोरों की तैनाती की जाएगी और उस स्थान पर पानी में डूबने से बचाव के उपकरणों की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed