फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पीड़ितों को ढांढस, मृतकों को श्रद्धांजलि

पीड़ितों को ढांढस, मृतकों को श्रद्धांजलि

Sun, 17 Sep 2017 01:55 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
पीड़ितों को ढांढस, मृतकों को श्रद्धांजलि
बागपत। काठा नाव हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी । जिले में जगह-जगह दुआएं और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । इस दौरान कैंडल मार्च भी निकाला गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान ने काठा नाव हादसे में मारे गए लोगों शोक संवेदना प्रकट की। दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने हादसे को खनन की वजह बताया। आश्रितों को 20-20 लाख के मुआवजे की मांग की। संगठन के जिला अध्यक्ष रामपाल धामा, सचिव ठाकुर शैलेंद्र, देवेंद्र, नरेंद्र, वीरेंद्र, सतीश, रणधीर, अरविंद, रामफूल मौजूद रहे।
विज्ञापन

रालोद का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सचिव कपिल चौधरी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ पश्चिमी उप्र अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी के नेतृत्व में काठा गांव पहुंचा। मृतक परिवार को उचित मुआवजा, मुकदमे वापस किए जाए, अवैध खनन, शराब तस्करी पर रोक लगाई जाए। मृतकों के परिवार के लोगों को सांत्वना दी। इसमें नगराध्यक्ष भूरू सभासद, ओमबीर ढाका, चमन सिंह, विक्की, प्रदीप, दीपक, मनोज, कलीम, देवेंद्र, रविंद्र, सोमवीर, अजहर, मनीष, बंसल, अशोक कसाना, अभिषेक चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में लोगों ने शोकसभा की। काठा के मृतकों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की । इसमें सतवीर, दीपक, श्रीपाल, प्रमेंद्र, दीपक, सूरज, नीना, कल्लू, राजेंद्र मौजूद रहे। महिला प्रशिक्षण संस्थान ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। निदेशक पूजा शर्मा, पीकी, रेनू, सुनीता, मयंक, मुकुल, कुलदीप, संदीप आदि रहे। बली गांव में आप कार्यकर्ताओं ने काठा के मृतकों के लिए प्रार्थना की। जिला संयोजक ओमबीर सिंह, राजू सैनी, महेंद्र सिंह, संजय, नीरज जैन, मांगेराम, संजीव कुमार मौजूद रहे। टटीरी में नईम सभासद के नेतृत्व में शोकसभा कर लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें निसार, शहजाद, संदीप पांचाल, सुभाष, गौरव, बॉबी, राकेश सभासद, अंकुर शर्मा, दिनेश मित्तल, सुमित जैन, रमेश, शुभम, यूनुस खान, सुनील तंवर, बाबू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed