फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मामूली बात पर चलती बस में चालक और हेल्पर को पीटा

मामूली बात पर चलती बस में चालक और हेल्पर को पीटा

Mon, 11 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर चलती बस में चालक और हेल्पर को पीटा
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित काठा गांव के पास मामूली बात पर कुछ लोगों ने चलती बस में चालक और हेल्पर पर हमला कर दिया। उनकी बुरी तरह से पिटाई की। इससे बस पलटने से बाल-बाल बची। यात्रियों ने एक हमलावर को पकड़ लिया। उसके चार साथी भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

रमाला क्षेत्र के कंडेरा निवासी अल्लादिया ने बताया वह मिनी बस चलाता है। रविवार सुबह लोनी बॉर्डर से बस में यात्री लेकर शामली जा रहा था। काठा गांव के पास एक यात्री की पॉलीथिन सड़क पर गिर गई । यात्री ने हेल्पर इरफान को पॉलीथिन उठाकर लाने को कहा, इसे लेकर हेल्पर का विवाद हो गया। बस में सवार पांच युवकों ने इरफान पर हमला कर दिया। ऐसा न करने के लिए बोला तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। बचाव में आए परिचालक बबली से भी मारपीट की। उसके बैग से तीन हजार रुपये गिर गए। बाद में आरोपी धमकी देकर भागने लगे। इनमें से एक युवक को यात्रियों ने पकड़ लिया। पीड़ित चालक बस को लेकर कोतवाली पहुंचा और आरोपी को यात्रियों ने पुलिस को सौंपा। यात्रियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित चालक ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधु ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed