{"_id":"59b050874f1c1bef7f8b4775","slug":"71504727175-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक में शराबी का उत्पात, ग्राम पंचायत अधिकारी से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लाक में शराबी का उत्पात, ग्राम पंचायत अधिकारी से मारपीट
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विकास खंड बागपत परिसर में बुधवार को एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। समझाने की कोशिश की तो आरोपी ने ग्राम पंचायत अधिकारी से गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
ब्लाक में अधिकारी और कर्मचारी बुधवार दोपहर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर शराब के नशे में एक युवक पहुंचा और उत्पात मचाने लगे। स्टाफ के समझाने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। विरोध करने पर आरोपी ने ग्राम पंचायत अधिकारी जोनी चौधरी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। उनके कपड़े फाड़ दिए। इससे ब्लाक दफ्तर परिसर हंगामा हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। घटना की कोतवाली में शिकायत की। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधु ने कहा आरोपी युवक का अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
ब्लाक में हुई मारपीट में दो पर मुकदमा
बागपत। ब्लाक में हुए झगड़े के मामले में पीड़ित जोनी चौधरी की तहरीर पर आरोपी कुलदीप निवासी अहेड़ा व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी कुलदीप को हिरासत में ले लिया है।