फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सोलर लाइट में मिला डेढ लाख का गोलमाल

सोलर लाइट में मिला डेढ लाख का गोलमाल

Fri, 07 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट में मिला डेढ लाख का गोलमाल
बागपत। मीतली रामपुर गांव में मनरेगा से लगाई गई सोलर लाइटों में 1,49,507 लाख रुपये का गबन सामने आया है। डीपीआरओ रामप्रकाश मिश्रा ने ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में ठेकेदार और कार्यदायी संस्था से धनराशि की रिकवरी कराने के निर्देश दिए। स्पष्टीकरण मांगा और विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मनरेगा के पूर्व एपीओ हरीश गहलौत ने विकास कार्य कराने के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला किया, जिसका आरोप सिद्ध हो चुका है। उनके खिलाफ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज है। यह ही नहीं उनकी पत्नी और भाई के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी प्रशासन की है। बैंक खातों तक को सीज कर दिया गया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी के कार्यकाल में एक और घोटाला सामने आया है। मीतली रामपुर गांव में 100 सोलर लाइटें लगाई गई थी, जिसमें 1,49, 507 लाख रुपये का गबन पकड़ा गया है। इन्हीं सोलर लाइटों का निरीक्षण ग्राम पंचायत अधिकारी राजवीर सिंह ने किया था। जिसमें उन्होंने 100 सोलर लाइटें लगाने की पुष्टी की थी। कार्य की पत्रावली भी प्रस्तुत की गई थी। बताया कि एक लाइट की कीमत 21525 है और 100 लाइटों का भुगतान 2152500 रुपये का भुगतान पूर्व एपीओ की फर्म को किया गया है। अन्य कई बिंदुओं पर भी अपनी रिपोर्ट दी गई थी।
विज्ञापन

डीपीआरओ रामप्रकाश मिश्रा ने ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस जारी किया है। कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों से धनराशि की रिकवरी कराकर राजकोष में जमा कराने के निर्देश दिए है। अनियमितता, भुगतान के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में जवाब नहीं दिया तो विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed