{"_id":"59515cf64f1c1b72258b4602","slug":"71498504438-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों की निगरानी करेंगे चौकीदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थलों की निगरानी करेंगे चौकीदार
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जनपद में धार्मिक स्थल की निगरानी चौकीदार करेंगे। गांव के असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे और हर गतिविधियों की जानकारी पुलिस अफसरों को देंगे।
चौकीदार अपने क्षेत्र पर पहले नजर रखते थे। पुलिस के बड़े-बड़े अफसर उनसे ही घटना के संबंध में जानकारी लेते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से चौकीदार सक्रिय नहीं है। इसकी जिम्मेदारी बीट कांस्टेबल को दी,लेकिन पिछले कुछ दिनों से धार्मिक स्थल में आपत्तिजनक सामग्री डाली गई। इससे गांव का माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा। इसे देख अफसरों ने चौकीदारों के साथ मीटिंग की। उनको पुलिस अफसरों के नंबर दिए। गांव के धार्मिक स्थलों की निगरानी करने के अलावा गांव के असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव के वाहनों का रिकार्ड रखने को कहा है। एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा चौकीदारों को क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया है।