{"_id":"594aceb94f1c1b971e8b459b","slug":"71498074809-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार रुपये का इनामी जाहिद र्फ लंबू गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 हजार रुपये का इनामी जाहिद र्फ लंबू गया जेल
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
बागपत। इनामी जाहिद उर्फ लंबू ने पकड़े जाने के बाद कई राज उगले। पुलिस के मुताबिक 21 साल पहले उसने अपनी मां की हत्या की थी। उसके बाद से लगातार अपराध कर रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थाने में 36 मुकदमे दर्ज हैं।
एएसपी अजय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया क्राइम ब्रांच की टीम और बिनौली पुलिस ने पिचौकरा गांव के बाग के पास से 12 हजार के इनामी जाहिद उर्फ लंबू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, पांच कारतूस, पीली धातु के दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी कंगन, एक चेन, सफेद धातु की एक जोड़ी पाजेब मिली है। उसने अपने साथियों के साथ बागपत के पुराना कस्बा के केतीपुरा, मवी खुर्द, शेखपुरा गांव समेत कई स्थानों पर डकैती डाली। उसके वेस्ट यूपी के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में ठिकाने हैं। बागपत कोतवाली में उसके खिलाफ 15, बिनौली में दस, बालैनी में चार, दोघट में एक और मुजफ्फरनगर के खतौली में पांच केस दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक जाहिद का कहना है कि कांग्रेस नेत्री मुन्नी बेगम के भाई के कहने पर ही उसने मुन्नी पर हमला किया था। यह भी आरोप लगाया कि मुन्नी का भाई उसकी हत्या कराना चाहता था। पुलिस इस बयान की जांच कर रही है। पुलिस ने उसको पकड़ा तो उसकी जेब से नगदी के नाम पर कुछ नहीं मिला। एएसपी का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि उसने किसे सामान बेचा था।