फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केतीपुरा में गोली लगने से युवक घायल

केतीपुरा में गोली लगने से युवक घायल

Mon, 20 May 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
केतीपुरा में गोली लगने से युवक घायल
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। उसने अपने ही साले पर रुपये के लेनदेन को लेकर गोली मारने का आरोप लगाया। परिजनों ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। किसी ने अभी तक तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव निवासी आसिफ खान पुत्र याहिया खान ने बताया कि उसका परिवार कई साल पहले बागपत के केतीपुरा मोहल्ले में आकर रहने लगा था। वह कर्नाटक में अपने साले के साथ फेरी पर कंबल बेचने का काम करता था। एक माह पहलेे वह काम छोड़कर घर वापस आ गया था। उसका साला वहीं रह गया था। एक सप्ताह पहले उसका साला भी वापस आ गया। उसने अपने साले से रुपये का हिसाब मांगा तो साले ने हिसाब देने से इंकार कर दिया। साले पर तीन लाख रुपये के करीब बकाया है। आरोप है कि रविवार की सुबह साले ने उसे रुपये देने के लिए घर बुलाया। जब वह घर गया तो उस पर तमंचे से गोली चला दी। बांए पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। सीएचसी से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। जिस युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है, उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


घायल के छोटे भाई को हिरासत में लिया
बागपत। पुलिस ने गोली लगने से घायल आसिफ के छोटे भाई आरिफ को हिरासत में लिया हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय पीड़ित परिवार के युवक को ही पकड़ लाई। जबकि आरोपी खुला घूम रहा है। उन्होंने घायल के भाई को छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed