{"_id":"5cd1e320bdec2207801a5958","slug":"61557259040-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी के पास मायके व ससुराल पक्ष में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिरसलगढ़ निवासी हर्षवर्धन ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी कई साल पहले आजमपुर मुलसम गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद दहेज को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। उनकी बेटी मायके आ गई और उसने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। मंगलवार को पिता व बेटी न्यायालय में तारीख पर जा रहे थे। जब वे कचहरी के पास पहुंचे तो ससुराल वालों ने उन्हें रोक लिया और फैसला करने का दबाव बनाने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों मेें जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस झगड़ा कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।