फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसआई सहित तीन पुलिस कर्मी होंगे बर्खास्त

एसआई सहित तीन पुलिस कर्मी होंगे बर्खास्त

Thu, 18 Apr 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
एसआई सहित तीन पुलिस कर्मी होंगे बर्खास्त
बागपत। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से फरार हुए पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को पुलिस सात माह बाद भी नहीं ढूंढ पाई। पूर्व विधायक को फरार कराने के आरोपी एसआई समेत तीनों पुलिस कर्मी बर्खास्त किए जाएंगे। एएसपी ने पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। पुलिस जल्दी ही आरोपी पूर्व विधायक पर ईनाम घोषित कर सकती है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के अमित भूरा फरारी के मामले में जिला जेल में बंद मुंडका विधानसभा दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को 26 सितंबर 2018 को जेल अस्पताल से तीन पुलिस कर्मी सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में इलाज के लिए लेकर गए । सफदरजंग अस्पताल से पूर्व विधायक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया । एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एसआई चमन सिंह, कांस्टेबल राज कुमार और सुंदर को निलंबित कर दिया । सात माह बाद भी पूर्व विधायक को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। पुलिस ने अभी तक आरोपी पर ईनाम भी घोषित नहीं किया। जनपद की पुलिस पूर्व विधायक को तलाशने के बजाय दिल्ली पुलिस के भरोसे बैठी है। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक रामबीर शौकीन की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में दबिश दी जा रही है। पूर्व विधायक को फरार कराने के आरोपी एसआई सहित तीनों पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक पर ईनाम घोषित कराने के लिए उच्चाधिकारियों से बात चल रही है। जल्दी ही उसे ईनाम भी घोषित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed