{"_id":"5c607d44bdec2211b705fb4e","slug":"61549827396-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली यमुना खादर में शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छपरौली यमुना खादर में शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में मिलावटी और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। छपरौली के यमुना खादर में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी गई। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर 784 लीटर अवैध शराब बरामद की। 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
एसपी के निर्देशन में पुलिस ने जिले भर में मिलावटी व अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला। शनिवार की रात में पुलिस ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। एसपी ने बताया कि छपरौली पुलिस ने बदरखा यमुना खादर में छापा लगाया। कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी। पुलिस ने यहां से 180 लीटर कच्ची शराब से भरी दो ट्यूब, एक किलो यूरिया, 500 ग्राम नौसादर, बाल्टी, टार्च, शराब की 25 पॉलीथिन, 40 पॉलीथिन खाली बरामद हुई। आरोपी सोना उर्फ सोनी पुत्र अजीत सिंह निवासी राकसेड़ा, जिला सोनीपत, हरियाणा को गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी भीमा उर्फ भीम पुत्र करतार सिंह निवासी राकसेड़ा भाग निकला।
बागपत कोतवाली पुलिस ने रमेश पुत्र ऋषिपाल निवासी गाधी, ओम कुमार पुत्र जिले सिंह निवासी बल, पवन पुत्र ब्रजपाल निवासी लधवाड़ी को गिरफ्तार कर 36 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने गुलजार पुत्र ईमामुद्दीन निवासी बिजरौल को गिरफ्तार कर 81 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सिंघावली अहीर पुलिस ने सलमान पुत्र फईमुद्दीन, फैजान पुत्र मलिक निवासी अमीनगर सराय, अनिल पुत्र बलजीत निवासी ग्वाली खेड़ा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 लीटर अंग्रेजी व 21 लीटर देसी शराब बरामद की। बिनौली पुलिस ने ऋषिपाल पुत्र हरपाल निवासी फतेहपुर पुट्ठी, जितेंद्र पुत्र राजाराम निवासी छोचिया थाना हरगांव जनपद सीतापुर, बबलू पुत्र ईश्वर, आशीष पुत्र रणवीर निवासी रंछाड़ को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 279 लीटर अंग्रेजी और देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। रमाला पुलिस ने प्रवेंद्र पुत्र गरीब दास निवासी जिवाना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 83 लीटर देसी शराब बरामद की। चांदीनगर थाना पुलिस ने बुद्धराम उर्फ बुद्धन पुत्र श्रीचंद निवासी भगोट को पकड़ा। उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आजाद पुत्र रामपत निवासी गढ़ी कलंजरी के कब्जे से 48 लीटर देसी शराब मिली। बालैनी पुलिस ने अशोक यादव पुत्र सूरज मल, नरेंद्र पुत्र गोपी चंद निवासी नवादा को गिरफ्तार कर 19 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी। एसपी ने बताया कि एएसपी राजेश कुमार, सीओ बागपत दिलीप सिंह, सीओ खेकड़ा आरपी सिंह, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह के नेतृत्व में टीमें बनाई गई है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
खेकड़ा पुलिस ने पकड़ा डोढ़ा पोस्त
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि खेकड़ा पुलिस ने रटौल पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान शमशेर अली पुत्र मंजूर अली निवासी सीमा पुरी बार्डर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो किलो 100 ग्राम डोढ़ा पोस्त बरामद हुई। वह बागपत के कई गांव में डोढ़ा सप्लाई करता है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।