फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मंसूरपुर के किसान की धारदार हथियार से काटकर हत्या

मंसूरपुर के किसान की धारदार हथियार से काटकर हत्या

Thu, 31 Jan 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर के किसान की धारदार हथियार से काटकर हत्या
चांदीनगर (बागपत)। मंसूरपुर गांव से लापता 30 वर्षीय किसान की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। ललियाना गांव के जंगल में किसान का शव पड़ा मिला। किसान दो दिन से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मंसूरपुर गांव निवासी सुमित ने बताया की उसका बड़ा भाई मिंटू (30) पुत्र वीरसैन खेती करता था। सोमवार शाम चार बजे उसके मोबाइल पर किसी युवक का फोन आया। वह 15 मिनट में वापस आने की बात कह कर घर से चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। आधा घंटे बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। बुधवार को ललियाना गांव के जंगल में किसान सियानंद पुत्र नंदू के ईंख के खेत में मिंटू का शव मिलने से भीड़ लग गई। किसान की सिर में धारदार हथियार मारकर हत्या की गई थी। सूचना पर खेकड़ा सीओ आरपी सिंह, चांदीनगर थानाध्यक्ष चितवन कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को घटनास्थल से कुछ नहीं मिला। मृतक के पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि जल्दी ही आरोपियों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


शव को छिपाने की गई कोशिश
चांदीनगर। पुलिस ने बताया कि किसान मिंटू की हत्या कर आरोपियों ने शव को छिपाने की कोशिश की। आधे शव पर मिट्टी डाली हुई थी। हत्या से पहले किसान के साथ किसी ने शराब पी, क्योंकि मृतक के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल खोलेगा हत्या का राज
चांदीनगर। पुलिस ने बताया किसान मिंटू की मौत के रहस्य से मोबाइल पर्दा उठाएगा। सोमवार को मृतक के मोबाइल पर किसी युवक का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से चला गया था। पुलिस को मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवा रही है। सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है।


परिवार में मचा कोहराम
चांदीनगर। किसान मिंटू की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह अविवाहित था। पीड़ित परिवार को शोक संवेदना देने के लिए ग्रामीणों की घर पर भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed